किसान शिव सहाणे लिखते हैं कि मोदीजी, मेरे खेत में टमाटर, गोभी के अलावा कई दूसरी सब्जियां उगाई जाती हैं। मैंने लॉकडाउन के दौरान इन सब्जियों को बिना मूल्य के लेके जाने की बात कही है ताकि लॉकडाउन में लोगों को सब्जियों की दिक्कत ना हो। उन्होंने आगे लिखा है कि मोदीजी आप भी अपनी सेहत का ख्याल रखिए हम सभी देशवासी आपके साथ हैं। पीएम मोदी ने जवाब में लिखा है कि देशवासियों के ऐसे सुविचार और शुभकामनाएं ही तो सबसे बड़ा संबल हैं।|
पवन कुमार नाम के समाजसेवी ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि सर मैं जमशेदपुर में एक बैंकर हूं। अपनी कॉलोनी के पड़ोसियों की मदद से हम बीते पांच दिनों से 150 फूड पैकेटों को जरूरतमंद लोगों के बीच बांट रहे हैं। पवन कुमार ने जनसेवा की तस्वीरें भी साझा की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका जवाब देते हुए लिखा है... 'गुड एफर्ट'
महाराष्ट्र की शशि पाठक ने ट्वीट किया है कि मेरे घर से रोजाना 50 TDRF की टीम को सुबह का नाश्ता, ड्यूटी पर तैनात पुलिस के सभी जवानों को चाय, आदि जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लिखा है कि भगवान हमें इतनी शक्ति दे कि यह सेवा हम करते रहें। प्रधानमंत्री जी आप के हाथों में देश सुरक्षित है, हम सभी आपके आदेश का पालन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में लिखा है कि कोरोना महामारी के समय यह देश सेवा का एक अनुपम उदाहरण है।