Thursday, April 9, 2020

15 अप्रैल से ट्रेनें चलाने की तैयारियां तेज, चार घंटे पहले आना होगा स्टेशन

रेलवे मंत्रालय ने 15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन के मद्दनेजर कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल तैयार कर लिए हैं। इसके तहत रेल यात्री को एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन छूटने 4 घंटे पहले स्टेशन आना होगा। इससे स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। स्टेशन पर केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री को प्रवेश करने की अनुमति होगी। इस दौरान प्लेटफार्म टिकट नहीं बिक्री नहीं होगी।

रेलवे दस्तवेजो के अनुसार, रेलवे सिर्फ नॉन एसी ट्रेन (स्लीपर श्रेणी) ट्रेन चलाएगा। ट्रेनों में एसी श्रेणी कोच नहीं होंगे। यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी सेहत की जानकारी रेलवे को देना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर रेल यात्री को बीच सफर में ट्रेन से जबरिया उतार दिया जाएगा।


रेलवे दस्तवेजो के अनुसार, रेलवे सिर्फ नॉन एसी ट्रेन (स्लीपर श्रेणी) ट्रेन चलाएगा। ट्रेनों में एसी श्रेणी कोच नहीं होंगे। यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी सेहत की जानकारी रेलवे को देना अनिवार्य होगा। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर रेल यात्री को बीच सफर में ट्रेन से जबरिया उतार दिया जाएगा। यात्री को 100 फीसदी रिफंड वापस दिया जाएगा। रेलवे वरिष्ठ नागरिकों सफर नहीं करने का सुझाव भी देगी।

ट्रेन तक जाने के लिए यात्रियों को विशेष टनल से गुजरना होगा

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा
कोच में यात्री कोई यात्री खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसे कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो टीटीई व अन्य रनिंग स्टाफ ऐसी यात्री को बीच रास्ते में ट्रेन रुकवा कर नीचे उतार दिया जाएगा। ट्रेन के सभी चारो दरवाजे बंद रहेंगे। जिससे गैर जरुरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकेगा। ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी होगी और नॉन स्टाप (एक स्टेशन व दूसरे स्टेशन) चलेगी। जरुरत के मुताबिक एक अथवा दो स्टेशनों पर रोका जा सकता है। ट्रेन की कोच की साइड बर्थ खाली रहेगी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। इसके अलावा एक केबिन (छह बर्थ मिलाकर एक केबिन) में सिर्फ दो यात्री सफर करेंगे।

वेटिंग टिकट वाले नहीं चढ़ पाएंगे
रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन परिचालन संबंधी प्रोटोकॉल तैयार हैं। कोरोना पर गठित मंत्रियों के समूह के निर्देश-सुझाव के अनुसार उक्त प्रोटोकाल को यथावत अथवा बदलाव के साथ लागू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में 307 ट्रेन चलाने की योजना है। इसमें से एडवांस बुकिंग के चलते 133 ट्रेन में सीटे हाउसफुल होने के कारण लंबी वेटिंग चल रही हैं। वेटिंग टिकट को रद किया जाएगा।

मास्क और दस्ताना दिया जाएगा
स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताने दिया जाएगा। इसके एवज में रेलवे यात्रियों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कमोबेश रनिंग स्टाफ को भी मास्क व दस्ताने पहनने जरुरी होंगे। कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।

Wednesday, April 8, 2020

8 करोड़ लोगों को फ्री गैस सिलेंडर देने के लिए सरकार ने कसी कमर

नई दिल्ली. कोरोन वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) संकट के चलते जारी लॉकडाउन के बीच देश में रसोई गैस की मांग काफी बढ़ गई है. इस मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हफ्तेभर में दूसरी बार यूएई के राज्य मंत्री और अबूधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Adnoc) ग्रुप के सीईओ सुल्तान अल जबेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के 8 करोड़ लोगों को राहत देने के लिए उज्ज्वला के तीन सिलेंडर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त में दिए जा रहे हैं.

उज्ज्वला के सिलेंडरों की नहीं होगी कमी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने मीटिंग के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया, हमारे मध्य कोरोना संकट से उपजे हालातों से निपटने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए रणनीतिक प्रारूप के आधार पर कार्य करने को लेकर सहमति बनी है. उन्होंने बताया कि भारत के आग्रह पर जुबेर ने ADNOC से अतिरिक्त एलपीजी की आपूर्ति का भरोसा दिलाया है. इससे 8 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को कोरोना संकट के दौरान बिना किसी अड़चन के तीन नि:शुल्क एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में मदद मिलेगी.

पेट्रोलियम मंत्री ने एक ट्वीट में कहा ऊर्जा के क्षेत्र में यूएई के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूएई के यूएई के राष्ट्रपति शेख जायद अल नहयान के कार्यकाल में एक नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं.

1 अप्रैल से 30 जून तक मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं के लिए अगले तीन महीनों के लिए मुफ्त रिफिल की घोषणा की है. इसमें 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 के लिए सहायता मिलेगी. इसमें 8 करोड़ लाभार्थी 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर मुफ्त पाने के हकदार होंगे. इसमें अब अप्रैल 2020 की रिफिल लागत का खुदरा मूल्य उज्ज्वला लाभार्थियों के लिंक बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा. इससे ग्राहक मुफ्त एलपीजी गैस खरीदने के लिए राशि का इस्तेमाल कर सकेंगे.

14 अप्रैल के बाद विमान सेवा शुरू होगी या नहीं, केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन की वजह से रेलवे, बस और फ्लाइट सर्विसेज भी बंद कर दी गई है। फ्लाइंट सर्विस 14 अप्रैल के बाद शुरू होंगी या नहीं इसे लेकर सबके मन में सवाल उठ रहे हैं। रेलवे ने कुछ चुनिंदा ट्रेनों में रिजर्वेशन को 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से एयर इंडिया ने पहले ही 30 अप्रैल तक की बुकिंग नहीं लेने का ऐलान कर दिया था।

वहीं इंडिगो ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को 30 अप्रैल तक के लिए कैंसिल कर दिया है। फ्लाइट सर्विसेंज को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ-साप कहा है कि जब तक कोरोना संक्रमण नियंत्रण में नहीं आ जाता है, विमान सेवा को शुरू नहीं कर सकते हैं। 

उन्होंने ट्वीटर पर ये जानकारी देते हुए कहा कि हम एक बार यह भरोसा हो जाए कि कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में आ गया है, तभी भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों पर से प्रतिबंध हटेगा। उन्होंने कहा कि अभी इसमें वक्त लगेगा। यानी 14 अप्रैल के बाद भी विमान सेवा शुरू नहीं होगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर लिखा कि लॉकडाउन की वजह से देश की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। हरदीप सिंह पुरी का साफ कहा कि जब तक देश में कोरोना के मामलों पर पूरी से लगाम न पा लेते हैं, विमान सेवा शुरू नहीं की जा सकती है।

जानें कौन है जालिम मुखिया? जिसने नेपाल से रची भारत में कोरोना फैलाने की साजिश

नेपाल में रहने वाला एक अवैध हथियारों का तस्कर भारत मे कोरोना महामारी फैलाने की साजिश रच रहा है. जालिम मुखिया नाम का ये शख्स हथिय...